कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर। तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन-रात का पारा फिर तेजी से गिरने लगा है। गुरुवार को दिन के तापमान में 1.5 डिग्री और रात के तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। बर्फीली हवाएं चलने से दिन और रात का तापमान पूरे प्रदेश में गिरा है। कानपुर में न्यूनतम तापमान 8.7 से 6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। बुधवार के मुकाबले 1.5 डिग्री पारा नीचे आ गया। प्रदेश में कानपुर के बाद बरेली 7.2, इटावा 7.2, अयोध्या 7.5 और शाहजहांपुर में रात का पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के तापमान में भी कमी आई। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री से गिरकर 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरा और धुंध के कारण धूप फीकी पड़ गई। अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहा। अधिक...