नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत आगामी मार्च तक 400 किलोमीटर से अधिक सड़कों के पुनर्विकास के निर्देश दिए गए हैं। पहले इन सड़कों को रात के समय बनाना था, लेकिन रात को तापमान कम होने के चलते अब इन्हें दिन में बनाया जाएगा। सड़क बनाने वाली सूची के साथ ट्रैफिक पुलिस से पीडब्ल्यूडी ने अनुमति मांगी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने इस विषय को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि जिस सड़क को बनाने का काम शुरू होगा, वह 24 घंटे के भीतर तैयार होनी चाहिए। ताकि यातायात कम प्रभावित हो और धूल भी ज्यादा देर न उड़े। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली में टूटी एवं खराब हो चुकी सड़कों को दोबारा बनाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत कुल 402 किलोम...