गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट होने के बाद भी पहले रात में अंधेरा रहता था। नगर निगम ने लाइटों की मरम्मत तो करा दी, लेकिन अब ये दिन में भी जलती रहती हैं। इस कारण बिजली बर्बाद हो रही है। एलिवेटेड रोड और कनावनी पुलिया पर शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। लोगों ने निगम को शिकायत कर यहां ऑटो स्विच लगाने की मांग की है। शिकायतकर्ता संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि यह लापरवाही बिजली बचाव के प्रयासों को बेअसर कर रही है। दिन में लाइटों के जलने से रोजाना करीब 400 यूनिट तक बर्बाद हो रही है। निगम का दावा है कि स्ट्रीट लाइटों को चालू और बंद करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है, बावजूद इसके दिन में लाइटें जलना लापरवाही को दर्शाता है। नगर निगम के प्रकाश विभाग प्रभारी आस कुमार का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.