झांसी, फरवरी 22 -- झांसी। शनिवार को हल्का गुमसुम रहा मौसम एकदम बदल गया। रविवार सुबह से सूरज की तपिश ने खूब सताया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा धूप की तल्खी छांव तलाशने को विवश करती रही। वहीं शाम गहरी होते ही फिर ठंडी हवाएं चलीं। जिससे हल्की सर्दी महसूस हुई। मौसम के उतार-चढ़ाव में अधिकतम पारा 31 तो न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को आकाश साफ रहने के साथ ताप में बढ़ोतरी की संभावना है। रविवार सुबह 6.46 बजे सूर्योदय हुआ। पूरब-पश्चिम उत्तर दिशाओं से चल रही हवाओं में ठंडक थी। जिससे मॉर्निंग वॉक को निकलते लोगों ने हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल किया। आहिस्ता-आहिस्ता सूरज ने तेवर उग्र हुए। 9.30 बजे लोगों को धूप रास आई। 10.30 बजते ही बंदे इससे किनारा करते दिखे। 11.30 बजते ही सूरज परेशान करने लगा। टनटनाती धूप का असर बाजारों में देखने मिला। खरीदार छाते की ...