हरिद्वार, जुलाई 5 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान लोगों को तपती धूप से राहत मिली। बावजूद इसके पूरा दिन लोग उमस से परेशान रहे। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.