अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिसंबर की दस्तक के साथ सर्दी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। दिन में धूप राहत जरूर दे रही है, लेकिन रात का तापमान तेजी से नीचे खिसकना शुरू हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ, जबकि रात में पारा गिरकर सात डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। लगातार उत्तरी हवा चलने से हवा में ठिठुरन और भी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक हफ्ते में दिन के तापमान में व्यापक गिरावट होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ने की वजह से उत्तर भारत में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। अलीगढ़ सहित वेस्ट यूपी में मंगलवार से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभावित है...