झांसी, जनवरी 19 -- सर्दी का सितम बरकरार है। सोमवार को मौसम की साफगोई ने चेहरे खिला दिए। गर्मजोशी से निकले सूरज ने राहत दी। पर, शाम सर्दीली हवाओं से कंपकंपा उठा। शहरी गर्म कपड़ों में पैक रहे। आने वाले दिनों हल्की धुंध के आसार हैं। हालांकि आकाश साफ रहेगा। सोमवार को अधिकतम पारा 25 तो न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात बेहद ठंडी रही। भोर 4 बजे से हल्का कोहरा छाया रहा। जबकि ग्रामीण अंचलों में कोहरे की चादर बेहद घनी रही। 7.03 सूर्योदय हुआ। पर, अलसाए निकले सूरज ने लोगों को रजाई-कंबलों में दुबकने पर मजबूर किया। इसके बाद घंटे-दर-घंटे मौसम में लगातार तेजी आई। 10.30 बजे तक पूरब, पश्चिम, उत्तर दिशाओं से चल रही सर्दीली हवाएं परेशान करती रहीं। फिर हवाओं का बेग कम होने लगा। 11.30 बजे से बंदों को धूप रास आई। लेकिन, फिजा में गलन बरकरार रही। दोपहर 3.3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.