औरैया, फरवरी 16 -- कंचौसी, संवाददाता। सरकार जहां ऊर्जा संरक्षण और सौर ऊर्जा के उपयोग पर जोर दे रही है, वहीं कंचौसी नगर पंचायत क्षेत्र में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण दिनदहाड़े भी रोड लाइटें जलती नजर आ रही हैं। इससे न सिर्फ बिजली की खुली बर्बादी हो रही है, बल्कि सरकारी धन को भी नुकसान पहुंच रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के रानेपुर-रसूलाबाद वान गांव मार्ग पर लगी रोड लाइटें और तिरंगा लाइटें पूरे दिन जलती रहती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा समय पर लाइट बंद न करने के कारण रात के साथ-साथ दिन में भी लाइटें जलती देखी जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली बचत को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ही इसका पालन नहीं कर रहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.