जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जमशेदपुर । अहले सुबह और रात में ठंड के बावजूद दिन में तापमान में वृद्धि होती जा रही है। दिन का तापमान अब 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। तेज धूप के कारण बाहर में लोगों के शरीर से स्वेटर उतरने लगे हैं। वहीं रात में तापमान अभी भी 12-13 डिग्री चल रहा है। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...