बस्ती, जनवरी 1 -- गौर। विद्युत उपकेंद्र बभनान से जुड़े कस्बों और गांवों में दिन में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है। बिजली आपूर्ति नहीं रहने से जहां खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है, वहीं कस्बे के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से जारी शेड्यूल का कोई मतलब नहीं रह गया है। दिन में दो घंटे बिजली मिलना मुश्किल हो रहा है। किसान प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह निवासी महुआ डाबर, यमुना प्रसाद पांडेय, रामजीवन पांडेय, भगवत प्रसाद श्रीवास्तव निवासी बलुआ ने बताया कि खेतों को जब पानी की जरूरत होती है तो दिन में अपूर्ति बाधित रहती है। किसानों को रबी फसल की सिंचाई करने में बहुत दिक्कत होती है। रात में इतनी ठंड पड़ रही है कि कोई मजदूर या किसान खेत में खड़े रहकर सिंचाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। रात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.