हरिद्वार, अगस्त 9 -- धर्मनगरी में शनिवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के कारण दिन में धूप की तपिश कम रही। इस दौरान लोगों को तपती धूप और गर्मी से राहत मिली। शाम के समय भी धर्मनगरी में गर्मी कम रही। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में गिरावट के बाद दिन में गर्मी का अहसास कम रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...