कटिहार, फरवरी 2 -- कटिहार , वरीय संवाददाता जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। वसंत ऋतु के आगमन के बावजूद ठंड और धुंध का असर लगातार बना हुआ है। शनिवार की सुबह जिले की शुरुआत ठंडी पछुआ हवाओं और घने कोहरे के साथ हुई। हालात ऐसे रहे कि सुबह करीब सवा नौ बजे तक सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच सकीं। धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे में जिले में दिन के तापमान में वृद्धि और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.