फतेहपुर, फरवरी 8 -- फतेहपुर। शिवरात्रि के नजदीक आते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में चली पछुआ हवा जहां सर्द मौसम को बरकरार रखे हुए है। वहीं दिन में खिल रही धूप लोगों को राहत दे रही है। धूप के कारण पार्क, छतें गुलजार हैं। दोआबा में मौसम का पारा करवट लेने लगा है। एक ओर जहां अधिकतम पारा 25 डिग्री के करीब आ गया है। न्यूनतम पारा में 10 के ऊपर आ गया है। दिन और रात चली पछुआ हवा से मौसम में नमी बरकरार है, जिसके कारण शाम और रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हवा चलने के आसार हैं और 11 से 13 फरवरी तक आसमान साफ होने की सम्भावना है। रविवार को भी सुबह से खिली धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिले नजर आए। पार्क एवं अन्य मैदानों में बच्चे बुजुर्ग धूप सेकते नजर आए। स्कूली बच्चों व बुजुर्ग की बात करें तो उन्हें ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.