मेरठ, अप्रैल 9 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मंगलवार को दक्षिणी-पूर्वी हवाओं की दस्तक ने गर्मी और उमस की मार पढ़ा दी। अधिकतम तापमान में गिरावट के बावजूद उमस ने गर्मी से बेहाल कर दिया। आज भी अधिकांश समय उमस जैसे स्थिति और भीषण गर्मी की स्थितियां कायम रहेंगी। हालांकि कल से वेस्ट यूपी में प्री-मानसूनी गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं। इससे आंधी और बारिश की आशंका है और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 37.3 एवं 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार की रात मेरठ में सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज हुई। सोमवार के सापेक्ष दिन में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बावजूद इसके दिन-रात का तापमान सामान्य से क्रमश: 3.1 एवं 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्...