मेरठ, मार्च 18 -- बीते दो दिनों में मेरठ सहित वेस्ट यूपी में हल्की बौछारें और उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं से सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। आज और कल मैदानों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। बावजूद इसके इसी हफ्ते दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का दौर शुरू हो सकता है और यह 34 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। अगले हफ्ते से गर्मी का शिकंजा और कसने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 29.1 एवं 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार के सापेक्ष दिन में 3.4 एवं रात में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ, जबकि रात का दो डिग्री सेल्सियस अधिक। सोमवार को मैदानों में छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलीं। मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.