आजमगढ़, जनवरी 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में सुबह चटकदार धूप निकलने से हाड़ कपाती गलन से लोगों को दिन में राहत मिल रही है। वहीं शाम होते ही ठंड का कहर शुरू हो जा रहा है। कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलने से सुबह-रात में लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। दो दिनों से जिले का अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तामपान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम पारा 21 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक पखवारा से अधिक समय तक पड़ी कड़ाके की सर्दी से पूरा जनजीवन बेहाल हो गया था। रात तो रात दिन में भी लोगों की कपकपी छूट रही थी। बादलों के आवाजाही के चलते तीन-तीन, चार-चार दिनों तक लोग सूर्य के दर्शन को तरस गए थे। इधर मौसम में आये परिवर्तन के बाद पांच दिनों से निकल रही धूप से लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.