संतकबीरनगर, जनवरी 5 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में लगातार पड़ रही भीषण ठंड का कहर जारी है। सुबह के समय गलन के साथ बदली छाई रही। दिन में दोपहर बाद हल्की धूप निकली। हालांकि पारा और लुढ़क गया है। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बर्फीली हवाओं से अधिकतम तापमान गिर रहा है। आगामी दो दिनों तक मौसम और खराब होने की आशंका है। जिले में शीतलहर का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार को दोपहर तक आसमान में बदली छाई रही। दो दिन से कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन बदली होने की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। घर के बाहर वही लोग निकले, जिनकी मजबूरी रही। नहीं तो लोग घर के अंदर ही रहे। बदली व बर्फीली हवाओं से सर्दी का सितम लगातार जारी रहा। दिन के साढ़े 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली और तीन बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.