बलिया, जनवरी 1 -- संवाददाता। जिले के लोगों को दिन में निकल रही धूप से काफी हद तक गलनभरी ठंड से राहत मिली है। हालांकि शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि लोग सुबह देर तक घरों में दुबके रहे। ठंड से छोटे बच्चे व बुजुर्गों की परेशानी अधिक बढ़ गयी है। रात और सुबह में घना कोहरा होने के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये। सुबह पूरवा सर्द हवा चलने से ठंड काफी बढ़ गई, जिसके कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नगरपालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत की ओर से अलाव जलवाने का इंतजाम नाकाफी होने से सक्षम लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है, लेकिन हाशिए पर गुजर बसर करने वाले लोग ठंड में ठिठुरने को लाचार हैं। शहर-बाजार में कम भीड़भाड़ नज...