कुशीनगर, जनवरी 3 -- पडरौना, निज संवाददाता। जनवरी महीने में हल्की धूप निकलनी शुरू हुई है। एक पखवारे बाद पहली जनवरी को हल्की धूप दो घंटे के लिए हुई, तो दूसरे दिन शुक्रवार को चार घंटे तक धूप होने पर लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली है। वहीं सुबह घने कोहरे और ओस की बौछार से लोगों को बाहर निकला मुश्किल रहा। मौसम विभाग ने आगामी पांच जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए पारा 6 से 7 डिग्री पहुंचने की आशंका जताया है। पिछले दिसंबर माह में एक पखवारा तक सर्दी के मौसम का ठंडी पछुआ हवा चलने के साथ कोहरा में सीत की बारिश होने से लोगों की परेशानियां बढ गई थी। 18 दिसंबर से जिले में लगातार घना कोहरा के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी था। बीच में सिर्फ एक दिन सूर्यदेव का दर्शन हुआ था। इसके बाद लगातार घना कोहरा व शीतलहर के चलते लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा ...