बरेली, फरवरी 20 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से ठंड लगभग गायब हो गई है और अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने से रातें पहले की अपेक्षा काफी कम सर्द हो गई हैं। धूप तेज होने के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। शुक्रवार को अधिकत तापमान 28 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने और आसमान साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में भी तापमान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.