बरेली, फरवरी 14 -- फरवरी का दूसरा हफ्ता आते-आते ठंड का असर भी खत्म हो चला है, लेकिन मच्छरों का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। इसके परिणास्वरूप मझगवां में 16 वर्षीय किशोरी फेल्सीपेरम से ग्रसित मिली है। ठंड का असर कम होने पर दिन का तापमान अब 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंचने के कारण मच्छरों के लार्वा पनप नहीं पाते, जिसके चलते सर्दी में मच्छरों का प्रकोप थम जाता है। मगर अब तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। ठंड खत्म होने के साथ ही चटक धूप खिल रही है और शाम को हल्की ठंड होती है, जो बैक्टीरिया, परजीवी और वायरस के लिए अनुकूल मौसम है। ऐसे में परजीवी से संक्रमित मच्छर अगर किसी व्यक्ति को काट ले तो वह संक्रमण की चपेट में आ जाता हैं। मझगवां में एक 16 वर्षीय किशो...