गंगापार, जनवरी 19 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में उतार चढ़ाव और दिन में धूप तथा रात में गलन और शीतलहर होने के चलते मांडा सीएचसी के ओपीडी में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की भरमार होने लगी है। कुत्तों के हमले से भी घायल औसत दस मरीज प्रतिदिन सीएचसी पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक दिन में कोहरा और बादल के कारण सीएचसी के ओपीडी में मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई थी। पिछले पांच, छह दिनों से मौसम साफ होने के कारण सीएचसी के सभी ओपीडी में मरीजों की भरमार होने लगी है। औसत ढाई से तीन सौ मरीज प्रतिदिन ओपीडी का लाभ उठा रहे हैं। सोमवार को 235 मरीज मांडा सीएचसी के ओपीडी में दर्ज हुए। अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से संबंधित सीएचसी में पहुंच रहे हैं। दिन और रात के मौसम में काफी अंतर होने व रात में भीषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.