भदोही, दिसम्बर 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में भीषण शीतलहर का क्रम जारी है। मंगलवार को कई दिनों के बाद दोपहर में एक बजे धूप निकली। लेकिन शाम को छह बजे के बाद कोहरे की चादर आकाश में तन गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में मामूली उछाल देखा गया। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार की रात सात बजे से ही घने कोहरे का असर था, जो मंगलवार की सुबह 12 बजे तक बना रहा। कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बीच ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। कोहरे और ठंड के बीच जनजीवन भी प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद ही जिले के मौसम में बदलाव हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.