सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सीतामढ़ी। मौसम में आ रहे बदलाव से घर-घर बीमारी पांव पसारने लगी है। दिन में तेज धूप से गर्मी तो रात की सर्द हवाओं से बुखार खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है। ऐसे में जरा सी लापरवाही लोगों के जान पर आफत बन सकती है। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है। फरवरी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में हो रही कड़ी धूप से बदन पर गर्म कपड़े रखना मुश्किल हो रहा है। शाम को स्थिति यह रहती है कि गर्म कपड़े नहीं पहनने पर ठंड लगने लगता है। रात में सर्द हवा चल रही है। शनिवार रात भी करीब 13 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवा चली। ऐसे में बचाव जरूरी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि मौसम के तापमान में वृद्धि होगी। शनिवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.