गंगापार, जून 16 -- रात में आंधी और हल्की बरसात के बाद सुबह से ही तेज धूप के चलते उमस व गर्मी के कारण सीएचसी सहित अस्पतालों में वायरल बुखार, चर्मरोग व उल्टी दस्त के रोगी बढ़े। ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रही। रविवार रात हल्की बरसात और आंधी के बाद सोमवार सुबह से सी तेज धूप के कारण बढ़ी उमस व गर्मी के वजह से वायरल बुखार, चर्मरोग, सर्दी के साथ ही उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या बढी। रविवार अवकाश के बाद सोमवार को सीएचसी मांडा के ओपीडी में 310 मरीज देखे गये। अधीक्षक डा अजीत सिंह ने जानकारी दी कि बुखार व फंगल इंफेक्शन के मरीजों की भरमार रही, लेकिन उल्टी, दस्त के भी कुछ मरीज सीएचसी में आये। अधीक्षक ने लोगों को सलाह दी है कि यदि बहुत जरुरी न हो, तो सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक सड़क पर न निकलें। धूप में घर से बाहर निकलने पर सिर ढंके रहें और अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.