सोनभद्र, अप्रैल 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शनिवार को तापमान 43 डिग्री के पास हो गया। वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और शाम को धूल भरी आंधी चलने लगी। धूल भरी आंधी और छिटपुट बूंदाबादी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सोनांचल में शनिवार की सुबह से ही तेज धूप निकली थी। सुबह 10 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो गई थी कि लोग झुलस जा रहे थे। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.0 और 31.8 डिग्री रहा। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार की दोपहर तक तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण तपिश अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.