आगरा, सितम्बर 28 -- ब्लॉक बरौली अहीर शमशाबाद रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी ओर सीएचसी, प्राथमिक विद्यालय बरौली अहीर के बीच कचरे के ढेर लगे रहते हैं। यहां चमड़े की कतरन भी डाली जाती हैं। कचरे का उठान करने के बजाय वहां रात के समय आग लगा दी जाती है। जिससे चारों ओर धुआं ही धुआं हो जाता है। रात भर आग जलती है। इससे आसपास के लोग परेशान हैं। आसपास ही कई विद्यालय हैं। उधर से गुजरने वाले राहगीर भी परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कचरे का निस्तारण करने और यहां कचरा डालने से रोकने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.