गया, दिसम्बर 29 -- जिले में 11 दिनों से भीषण ठंड है। सोमवार को कड़ाके की सर्दी से जनजीवन बेहद प्रभावित रहा। दिनभर बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने और सर्द पछुआ और कनकनी का कहर रहा। कड़ाके की ठंड से दिन में भी लोग कांपते रहे। सोमवार को दिन में पिछले पांच सालों में सबसे अधिक ठंड रही। यानी 2020 से लेकर अब तक अधिकतम तापमान सोमवार को सबसे कम रहा। सोमवार को अधिकतम सामान्य से आठ डिग्री कम 14.8 और न्यूनतम दो डिग्री अधिक 10.6 डिग्री रहा। सोमवार से ज्यादा ठंडा 2019 में 28 दिसंबर का दिन रहा था। इस दिन अधिकतम 13.6 और 30 दिसंबर को 12.8 डिग्री रहा था। सोमवार को गया जी के साथ पूरे बिहार में भीषण ठंड का कहर रहा। अधिकतर जिलों में दिन में ठंड गया जी जैसी ही रही। न्यूनतम तीन डिग्री बढ़ा तो अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़क गया सोमवार को दिन में सर्दी का सितम रहा। दिनभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.