बरेली, अप्रैल 19 -- गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को आसमान में बादल छाने से थोड़ी राहत मिली। दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार का दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पर खिसक गया। एक दिन पहले बूंदाबांदी हुई थी। शुक्रवार को कभी बादल छा रहे तो कभी तेज धूप निकलती रही। हालांकि बादल छाने से धूप में तेजी नहीं रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रात में न्यूनतम तापमान घटकर 23.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थ। मौसम विभाग ने दो दिन तक बादल छाने का अनुमान जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...