बरेली, अप्रैल 21 -- बारिश के बाद अब मौसम में गर्मी का असर तेजी से बढ़ सकता है। अनुमान है कि अगले 5 दिन तक दिन के तापमान में लगातार वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। इससे दिन में धूप झुलसाएगी। रात में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और कड़ी धूप निकली। रविवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब दिन में गर्मी लगातार बढ़ेगी। धूप शरीर झुलसाएगी और रात में भी उमस का असर शुरू हो जाएगा। रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...