झांसी, जनवरी 30 -- झांसी। संवाददाता ..भोर से कुड़कुड़ाती सर्दी, ..दिन में चुभती धूप, मध्यम गति से चलती हवाएं और ..शाम होते ही सर्दी के सरापे से कंपकंपाती काया। गुरुवार को मौसम का सूरत-ए-हाल कुछ ऐसा ही रहा। कल (बुधवार) की मामूली झुरमुट के बाद आकाश एकदम साफ हो गया। न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम ताप 29 डिग्री तक पहुंचा। गुजरे, 10 सालों में गौर करें तो 30 जनवरी को दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया। तीखी धूप ने लोगों को किराना करने पर विवश किया। साल 2024 में इस तारीख को अधिकतम पारा 26 डिग्री तक पहुंचा था। 2023 में 22 डिग्री। साल 2015 में 30 जनवरी को सबसे ठंडा दिन रहा था। उस तारीख को अधिकतम पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद कुछ ऐसा ही मौसम साल 2019 में रहा था। तब इस तारीख को पारा 20 डिग्री पहुंचा था। वहीं गुरुवार को सुबह 7...