रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- शक्तिफार्म। दिन में चोरों ने घर से जेवर और नकदी चुरा ली। निरंजन विश्वास पुत्र नीलरतन विश्वास निवासी वार्ड सात ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह अपने पत्नी के साथ दुकान में थे। बच्चे हल्द्वानी गए थे। उनकी मां भी घर से बाहर थीं। शाम चार बजे जब उनकी मां घर लौटीं तो घर का सामान बिखरा था। घर से 10 हजार की नकदी व सोने की अंगूठी, गैस सिलेंडर चोरी हो गया। चोर ने अलमारी का लॉक भी तोड़ने का प्रयास किया था। निरंजन ने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...