हरिद्वार, मई 24 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में शनिवार को लोग गर्मी से परेशान रहे। दिन में धूप की तपिश और उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिए। साथ ही रात के समय भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। बढ़ती गर्मी के बीच शनिवार को न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। धर्मनगरी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। तेज धूप के कारण शनिवार को दिन में गर्मी का अहसास बढ़ गया। दोपहर को चटक धूप के बीच लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद रात के समय गर्मी बढ़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.