मैनपुरी, मई 17 -- बीते एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की मध्य रात को मौसम बदल गया। आसमान में छायी घटाएं आकाशीय बिजली की तड़तड़ाहट के बीच बरस पड़ीं। रात पौने एक बजे के लगभग कुछ समय के लिए हल्की बारिश हुई। बादल रातभर छाए रहे। सुबह के समय भी हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन सुबह 8 बजे के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया। दिनभर बीते दिनों की तरह आसमानी अंगारों ने परेशान किया। शाम को फिर से बादल छा गए और धूल भरी आंधी ने परेशान किया। जनपद में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात मौसम ने करवट ली तो लगा कि अब गर्मी से राहत मिल जाएगी। लेकिन शनिवार को दिनभर प्रचंड गर्मी ने परेशान किया। शुक्रवार की रात कुछ समय के लिए बारिश होने और हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई थी। सुबह 4 बजे भी हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.