अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवादाता। मौसम के लगातार बदलते तेवर लोगों की सेहत के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात होते ही ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। तापमान में इस तेजी से हो रहे बदलाव का असर सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सिरदर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही डायरिया और पेट संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। मंगलवार को दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में करीब दो हजार मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें से 120 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम और सिर दर्द से पीड़ित थे। 60 मरीज डायरिया के थे। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि दिन और रात के तापमान...