बलरामपुर, फरवरी 15 -- ललिया संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही मौसमी बीमारियों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. रजत शुक्ला ने लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण और एलर्जी की शिकायतें तेजी से बढ़ती हैं, इसलिए सतर्कता आवश्यक है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि सुबह-शाम हल्की ठंड होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गर्म कपड़े पहनें, ठंडी चीजों से परहेज करें और स्वच्छ पानी का सेवन करें। उन्होंने लोगों को नियमित हाथ धोने, पौष्टिक आहार लेने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। समय पर जांच और उपचार से गंभीर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.