झांसी, फरवरी 23 -- झांसी, संवाददाता सर्दी विदा हो रही है। पर, जाते-जाते मौसम झटके दे रहा है। बीती रात ठंडी हवाओं ने दस्तक दी। रविवार तक इसका असर दिखा। वहीं चटक धूप ने लोगों को राहत दी। पर, एक बाद बंदे इससे किनारा करते दिखे। मौसम के उतार-चढ़ाव में अधिकतम पारा 28.2 तो न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार 18 डिग्री पर सूर्योदय हुआ। आहिस्ता-आहिस्ता सूरज ने चढ़ाई करने को बेताब नजर आया। पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से हवाएं महसूस हुई। जो गर्म कपड़ों पहनने को विवश करती रहीं। 10.30 बजे तक लोगों को धूप रास आई। इसके बाद लगातार तल्खी ने परेशानी बढ़ा दी। भरी दोपहरी मौसम चैत्र सा दिखा। 12.30 बजे सूरज पूरे रौ में नजर आया। शहरी छाते की ओट व गमछा, टोपी में पैक दिखे। 2.30 बजे अधिकतम पारा 29 डिग्री पर टिक गया। धूप के तेवर इतने सख्त थे कि शहरी छाते की ओट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.