जहानाबाद, फरवरी 16 -- अधिकतम 28 तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया 20 फरवरी तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में रविवार को कनकनी से राहत रही। दोपहर में धूप में गर्माहट महसूस हो रही थी। हालांकि शाम में ठंड का असर होने लगा था। दिनभर हल्की-हल्की हवा चलती रही। हालांकि दोपहर में तापमान गरमाया रहा। जिससे जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस महसूस हुआ। पछुआ हवा औसतन 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। बिते दो दिनों से तेज पछुआ हवा से पारा गिर रहा था। जिससे कनकनी जैसी स्थिति बनी रही थी। पर, अब हवा की गति में कमी से कनकनी से राहत होने लगी है। गत शुक्रवार को पछुआ हवा औसतन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। जिस वजह से मौसम में...