आगरा, फरवरी 3 -- यूपी के आगरा में नई-नवेली दुल्हन की बिंद गिनना उसके पति को भारी पड़ गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और झगड़े की वजह पूछी। इसके बाद पुलिस ने केस परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया। काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि उसकी नई-नई शादी हुई है। उसे मैचिंग की बिंदी लगाने का शौक है। घर के कामकाज में बार-बार बिंदी गिर जाती थी। जब भी वह फ्री होती तो बिंदी लगा लेती थी। पति को बिंदी का खर्च ज्यादा लगने लगा। उसने बिंदी की गिनती करना शुरू कर दिया। बिंदी गिनकर देना पत्नी को नागवार लगा। पति ने पत्नी के ज्यादा बिंदी लगाने पर रोक लगाई तो पत्नी को बुरा लग गया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया और पत्नी मायके चली गई। तीन माह से पत्नी मायके में थी। इसके बाद पत्नी थाने पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.