आगरा, जून 19 -- जनपद में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार को दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। शाम के समय आसमान में घने बादल छाए तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक आसामन में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की का अलर्ट जारी किया है। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाना शुरू हो गए। दिनभर आसामन में बादल व धूप के बीच आंख मिचौनी चलती रही। दोपहर बाद तक वातारण में आद्रता बढ़ने से लोगों को उमसभरी गर्मी ने परेशान कर दिया। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आई है। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह रहा है। तापमान में गिरावट से लोगों को थोड़ी राहत की जरूरत है। गुरूवार को भी मौसम विभाग ने आसामन में बादल छाए रहने, गरज-चमक...