मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी में रहने वाले लोग दिन में आवारा पशुओं और रात में कुत्तों के झुंड से परेशान हैं। आवारा पशुओं ने गली-मोहल्ले तो दूर, मुख्य मार्गों और बाजारों में आतंक मचा रखा है। इनके कारण आम शहरी से लेकर कारोबारी तक परेशान हैं। मोहल्लों में कूड़ों के ढेर को बिखेर कर गंदगी फैला देते हैं। सड़क पर ये जाम की वजह बन रहे हैं तो बाजारों में दुकानदारों के सामान बर्बाद कर रोज नुकसान पहुंचा रहे हैं। हड़काने पर हिंसक होकर हमला कर देते हैं। इसके कारण न केवल दुकानदार, बल्कि वहां से गुजरने वाले बाइक सवार अक्सर चोटिल हो रहे हैं। कुत्तों के हमले से तो कई बच्चों की जान तक चली गई है। नासूर बनती जा रही इस समस्या से लोग अब त्रस्त हो चुके हैं। शहरवासियों की मांग है कि सिर्फ कागजी नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम हो। कुत्तों को पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.