बरेली, नवम्बर 23 -- जाट रेजिमेंट एरिया के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद शनिवार को भी वन विभाग की टीम पूरे दिन कांबिंग करती रही। पूरे परिसर में कहीं भी न तो तेंदुआ होने की कोई पुष्टि हुई और न ही कोई ताजे पग चिन्ह मिले। वन विभाग की टीम ने इसके बाद जाट रेजिमेंट सेंटर व आस पास के इलाकों में भी कांबिंग की। सभी को सचेत रहने व किसी प्रकार की जानकारी होने पर सूचित करने को कहा। बिथरी चैनपुर व भरतौल के ग्रामीणों को भी सचेत करने व सूचना देने के लिए कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.