महाराजगंज, नवम्बर 29 -- महराजगंज, निज संवाददाता। नवंबर महीने में मौसम का उठापठक अभी जारी है। सुबह के पहर में हल्की ठंड के बाद सुबह 9 बजे तक मौसम के पूरी तरह से साफ होने से एका-एक ठंड गायब हो गई। दोपहर की तीखी धूप ने लोगों के अंदर काम-काज करने की रफ्तार को बढ़ा दिया। इस दौरान तीखी धूप के कारण दिन में पारा चढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नवंबर महीने में हर दिन बदलते मौसम को लेकर आमजन काफी परेशान हैं। दोपहर बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जा रहा है। वहीं सुबह के वक्त धीमी हवाओं के बीच गलन लोगों को हिलाकर रख दे रहा है। कभी-कभी तो भोर में कोहरा गिरने के वजह से सड़क पर दो पहिया और चार पहिया से सफर करने वाले लोगों को कुछ दिखाई नहीं पड़ रही है। ऐसे में वाहनों की रफ्तार काफी कम हो जा रही है। पर शुक्रवार का दिन ठंड के लिहाज से काफी राहत लेकर आया। पूरा...