समस्तीपुर, नवम्बर 14 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में मतगणना का रूझान जानने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे। क्षेत्र के लोग मतगणना शुरू होने से पहले सभी काम धंधा छोड़ कर टीवी खोलकर रूझान सुनने के लिए उत्सुक दिखे। मतगणना का रूझान आने के बाद अपने अपने प्रत्याशी की जीत हार के लिए बेचैन दिखे। रूझान आने के बाद जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थन में खुशी देखी गई वहीं हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों में मायूसी देखी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...