रामपुर, जनवरी 20 -- कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच सोमवार की सुबह राहत भरी रही। सुबह से ही धूप खिली रही और दिनभर लोगों ने धूप का आनंद लिया। इससे अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री तक का इजाफा हुआ। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री तक बढ़ गया। सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ था और आसमान से चिलचिलाती धूप निकली थी। ऐसे में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड का अनुभव कर रहे लोगों को दिन राहत भरा रहा। दोपहर के समय में लोग धूप का आनंद लेने के लिए खुले मैदान और पार्कों में पहुंच गए। गांव-देहात में भी लोगों ने धूप खिलने के बाद जरूरी कामों को निपटाया। किसानों ने खेतों की ओर रुख कर लिया और मौसम से वे खुश नजर आए। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में जिले में हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। बारिश होने से कोहरा की संभावना कम हो जाएगी। ----- फ...