संतकबीरनगर, मई 5 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में रविवार को पूरे दिन धूप और बदली का सिलसिला चलता रहा। हवाएं पुरवा ही चलती रही। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन घरों के अंदर लोगों को गर्मी परेशान करती रही। वातावरण में आर्द्रता अधिक होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अगले दो दिनों के दौरान मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा। हवाएं पुरवा ही चलेंगी। आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बना हुआ है। एक सप्ताह से तेज गति से पुरवा हवाएं चल रही हैं। आसमान में बदली और तापमान में गिरावट रिकार्ड की जा रही है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरवा हवाओं की वजह से ही अधिकतम तापमान सामान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.