बहराइच, मई 29 -- बहराइच। लगातार सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। गुरुवार को तापमान 42 डिग्री होने से दिन भर लोग परेशान रहे। शुष्क हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर दो बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रात का तापमान भी बिगड़ा और 33 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि आने वाले दो दिनों में मौसम में खास बदलाव के संकेत नहीं है। गुरुवार को सुबह बादलों की आवाजाही से लोगों को राहत हुई लेकिन 10 बजे तक कड़ी धूप ने लोगों को मायूस कर दिया। लोग सिर पर कपड़ा ढककर ही निकले। बस स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि झुलस जाने वाली हवाओं ने पहली बार सताया है। उधर भीषण लू का असर बस स्टेशन पर अधिक रहा। दोपहर सएन्नाटा रहा लेकिन जो भी यात्री रहे वह बेहाल रहे। यात्री सलीम अहम जो दरगाह आए थे वह गश खाकर गिर पड़े। इस बीच अस्पता...