फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- जहानगंज, संवाददाता। कोरीखेड़ा गांव के कक्षा 4 के छात्र आशुतोष गुप्ता की हत्या का खुलासा करने में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नही लग रहे हैं। जबकि 11 लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। इसमें सात लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना का खुलासा न होने से छात्र के घर वाले भी परेशान हो रहे हैं। छात्र आशुतोष का 10 दिसंबर की शाम अपहरण कर लिया गया था। जब परिजनों क ो वह नही मिला था तो ऐसे में पुलिस को जानकारी दी गयी थी और 11 दिसंबर को घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। 14 दिसंबर को गांव के बाहर 600 मीटर की दूरी पर छात्र का शव आलू के खेत में पड़ा पाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद से साफ हुआ था कि छात्र की हत्या की गयी है। अब चार दिन से पुलिस की टीम घटना के खुलासे के लिए गांव के ईद गिर्द घूम रही है लेकिन अभ...