संतकबीरनगर, अक्टूबर 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। रविवार को बारिश तो नहीं हुई। लेकिन आसमान में बदली छाई रही, यही कारण है कि लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मानसून अभी भी सक्रिय है। बारिश के आसार बने हुए हैं। एक दिन पहले दिन का अधिकतम तापमान जहां पर 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, वहीं रविवार को दिन का अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत रिकार्ड की गई। आर्द्रता अधिक होने की वजह से ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी एक बार फिर मौसम बदल सकता है। दूसरी ओर मौसम में बदलाव होने ...