सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- सुलतानपुर। रविवार को पूरा जिला शिवमय हो गया। महाशिवरात्रि पर छोटे से लेकर बड़े शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना भोर से ही शुरू हो गया। लोगों ने विधि-विधान से भोलेबाबा व माता पार्वती की पूजा की। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया। यह क्रम दिन भर चलता रहा। शाम को शहर समेत कई स्थानों पर शिव बारात निकाली गई। जिसमें लोग झूमते नजर आए। शहर के पारिजात परिसर से लेकर संकटमोचन मंदिर तक श्रद्धालुओं की भीड़ शाम तक देखी गई। वहीं सीताकुण्ड घाट, शहर के रामलीला मैदान के सिद्धेश्वर माहदेव मंदिर में भी भारी भीड़ रही। यहां लोगों को लाइन में लगाकर जलाभिषेक कराया गया। शाहगंज, शास्त्रीनगर चौकी में स्थित शिवालय में भी जलाभिषेक हुआ। सांवरिया मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की। करौंदिया हनुमानमंदिर, शिव चौक कुड़वारनाका, बिनोवापुरी पुराना शिवमंद...